नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई पद की शपथनई दिल्ली (एजेंसी)।
सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आज सुबह साढ़े 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली और उस पर हस्ताक्षर किए। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक सतर्कता आयुक्त का पद रिक्त है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार एकमात्र सतर्कता आयुक्त हैं। एक सीवीसी और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल या पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है।
No comments:
Post a Comment