भाजपा से ऊब चुके हैं लोग, 2024 की तैयारी करेंः अखिलेश
पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं को किया संबोधित
लखनऊ।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कारण भाजपा में खलबली मची है। दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा के अत्याचार से ऊब चुकी है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए संघर्षरत है। समाजवादी पार्टी का भरोसा संगठन और कार्यकर्ताओं पर है। इन हालात में हमें जनता के साथ रहना है।
अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में षड्यंत्र की राजनीति बनाने में जुटी है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिशें करती आई है। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव इसीलिए समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गया। छह साल के भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में शामिल रहने तथा उनकी आवाज उठाने में कोई कसर न रखे। अभी से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाए।
सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की कुदृष्टि उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट काटने की योजना बना रही है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है।लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाताओं के नाम कटने से बचाना है।
बैठक में सदस्यता भर्ती, समाजवादी बुलेटिन की सदस्यता, बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन तथा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
भाजपा से ऊब चुके हैं लोग, 2024 की तैयारी करेंः अखिलेश
By News Prahari -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...
No comments:
Post a Comment