मतदान से पूर्व बीएसपी को लगा जोरदार झटका
पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 28 नेताओं ने हाथी को छोडकर थामा कमल का फूल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाकर दिलायी सदस्यता
मेरठ। आगामी 11 मई को होने वाले मतदान से पूर्व मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी को जोरदार झटका लगा । जब उसके पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 28 नेताओं ने हाथी को छोडकर थामा कमल का फूल थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मेरठ के होटल में उन्हें पटका पहनाकर पाटी की सदस्यता दिलायी। बसपा छोड़ भाजपा में आने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव सहित अन्य नेता शामिल हैं।
योगेंद्र जाटव बसपा सरकार में 2008 में पूर्व जिलाध्यक्ष रहे, 2007 से 2012 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे। विनय कुराली पूर्व प्रत्याशी मेरठ शहर विधानसभा और जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। सुशील गर्ग, राकेश गुप्ता, चरण सिंह रविंद्र चौहान, विनोद गुप्ता, विवेक विनय कुराली, नवनीत गुप्ता, चौधरी दीपक सकंह, सौरभ कुराली, अमित कुराली, सुनील जाटव, नमन जाटव, हनी जाटव, उदय चंद जाटव पूर्व पार्षद, रवि जाटव, रमाकांत पचौरी, संजीव जाटव, मनु कंसल, रामकुमार त्यागी, सुजय गुप्ता कुराली, सुरेंद्र जाटव, प्रदीप कुराली, गौरव गुप्ता, संजीव जाटव, चंद्रभान, अंकुर गुप्ता और वरुण गुप्ता ने भाजपा का पटका पहन सदस्यता ग्रहण की है।
No comments:
Post a Comment