विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान

भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने को बनाई रणनीति
लखनऊ (एजेंसी)।
यूपी विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए 29 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग रोकना सभी दलों के लिए चुनौती है। भाजपा ने इससे निपटने के लिए चार-पांच विधायकों का समूह बनाया है। विधायक निर्धारित समूह के साथ ही मतदान करने जाएंगे। मतदान के बाद वह संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना या चुनाव प्रबंधन टीम को बताएंगे कि मतदान कर दिया है।
उधर, भाजपा ने सुभासपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायकों का मत हासिल करने का भी प्रयास किया है। कुछ भाजपा नेता सपा खेमे से क्रॉस वोटिंग कराने के प्रयास में भी जुटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts