पंडित की जयंती पर पंच प्रधानों को मिला 'श्यामधर सम्मान'


गोपीगंज कठौता स्थित श्यामधर स्मारक पर आयोजन 

श्यामधर मिश्र के पुत्र विनोद श्यामधर ने किया सम्मानित


भदोही।  भदोही जिले के काशी सदन कठौता में पूर्वांचल के स्वप्नदृष्टा, भदोही जिला निर्माण के महानायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.पं. श्यामधर मिश्र की जयंती ग्रामीण विकास दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान श्यामधर मिश्र के पुत्र विनोद श्याम धरने श्यामधर  स्मारक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपदान किया

आचार्य पंडित भोलानाथ शास्त्री के आचार्यव्रत में पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीपदान पूजन कराया। इस दौरान ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पांच प्रधानों को श्यामधर सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें सूर्या ब्लॉक के महजूदा के ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय, डीग ब्लॉक के महुआरी के ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा, केवटाही प्रधान अरविंद यादव, सागर रायपुर प्रधान रिंकी पांडे (मनीष पांडेय) और अधिवक्ता प्रयागदासपुर के ग्राम प्रधान मनोज पांडेय को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर कोरोनावायरस अद्भुत युद्ध की भूमिका निभाने वाले संसारपुर गांव निवासी अनूप दुबे, वरिष्ठ पत्रकार बलराम दुबे वरिष्ठ पत्रकार प्रभुनाथ शुक्ला, श्री छविराजी माता शंकर इंटरमीडिएट कॉलेज पूरेनगरी के प्रधानाचार्य अंकित तिवारी और श्रीमती प्रेमा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज वहीदा मोड़ के प्रधानाचार्य रामशेखर सिंह को श्यामधर सम्मान से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैलाशनाथ मिश्र, विनोद श्यामधर, ओंकारनाथ मिश्र, डॉ नीलम मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, श्री श्री 1008 श्री धर्मानंद सरस्वती जी महराज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सुरेश उपाध्याय, लवकुश नारायण मिश्र, माबूद खा, चंद्रनाथ तिवारी, सेवालाल यदुवंशी, अजय पांडेय, अंकुर मिश्रा, गुलज़ारी उपाध्याय, डॉ अवधेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts