महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे  विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार            

  हाथ पैर से उठा का वाहन में डाला, कार्यकर्ताओं ने काटा जमकर  हंगामा
       गिरफ्तार विधायक व उनके समर्थकों को पुलिस लाइन रखा गया
मेरठ। देश की राजधानी  जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने देर रात से नजरबंद कर लिया था और   रविवार जब सपा विधायक पुलिस को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिससे माहौल बिगड़ गया। बाद में पुलिस विधायक अतुल प्रधान को उठा कर वाहन में डाल कर पुलिस लाइन ले गये । कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया ।


दरअसल घर में नजरबंद विधायक अतुल प्रधान महिला पहलवानों से मिलने के लिए दिल्ली जाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस  दौरान विधायक ओर पुलिसकमिर्यो की जोरआजमाईश चलती रही। काफी देर बाद पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने अतुल प्रधान को हाथ पैर पकड़ कर उठा कर पुलिस के वाहन पर ले गये। वहा उन्हें अंदर डालने के लिए पुलिस के साथ काफी धक्का मुक्की हुई। 
इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर रखा है जो कि गैर कानूनी है। अतुल प्रधान ने साफ कहा है लोकतंत्र की हत्या हो रही है। दिल्ली में न्याय के मांग के बैठी महिला पहलवानों से मिलने के लिए भी रोका जा रहा है। 
 सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना था का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा विधायक को नजरबंद किया गया था और सपा विधायक जबरन घर से निकल कर जा रहे थे, जिससे कि माहौल बिगड़ सकता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सपा विधायक समेत करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।
 रात में ही घर को बना दिया  गया छावनी 
 दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे अतुल प्रधान की घोषणा के बाद रात में अतुल प्रधान के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। विधायक किसी तरह बाहर न निकल सके। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts