महिला पहलवानों को भाजपा न्याय दिलाए -अखिलेश यादव 

 कहा- कचरा फैलाने वाले क्या कचरा हटाएंगे, नालों, नदियों की गंदगी गंगा में डाल दी

अखिलेश यादव ने मेरठ में 9 किमी लंबा रोड शो निकाला, रोडशो में उमडी भीड 

मेरठ।दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए अखिलेश पहुंचे। सोमवार को ​​​​​​परतापुर हवाई पट्‌टी पर उतरते ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा,"कचरा फैलाने वाले लोग क्या कचरा हटाएंगे। इस बार जनता इन्हीं को हटाने जा रही है। बीओडी, सीओडी सबका लेवल इतना हाई है कि जनता सब साफ कर देगी। अखिलेश यादव लिसाड़ी गांव से रोड शो निकाले रहे हैं। सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए वोट मांगेगे।" अखिलेश यादव ने मेरठ में 9 किमी लंबा रोड शो निकाला।

अखिलेश के रोड शो के रूट पर सपा जिलाध्यक्ष ने विरोध किया। जहां से गुजरा सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो, वहीं घरों के बाहर लगे सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के विरोध के पोस्टर। सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह जाट चेहरा हैं, ऐसे में उनके खिलाफ लगाए गए बैनर पोस्टर।अखिलेश यादव ने हवाई पट्‌टी पर मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले महिला पहलवानों की बात की है। कहा कि भाजपा की जिम्मेदारी है कि उन्हें न्याय दिलाए। यूपी और दिल्ली में भाजपा की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट के पास केस गया है मुझे उम्मीद है कि महिला पहलवानों को न्याय मिलेगा। सपा ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। मेरठ की जनता इस बार सपा को आशीर्वाद देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि मेरठ और अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के तहत क्या काम हुआ है। क्या दोनों शहर स्मार्ट सिटी के मानकों पर खरी उतरती हैं। दोनों शहर में मेयर सीटें हैं। भाजपा की सरकार यहां बन रही हैं। इन शहरों में आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, नालियों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन पर क्या काम किया है।

कहा कि लग रहा है कि भाजपा आई है तब से सब नाले, नदियों को लेकर गंगा में गंदगी डाली जा रही है। स्मार्ट सिटी पर बात करेंगे। तभी बीजेपी का भ्रष्टाचार पता चलेगा। भाजपा बताए कि अलीगढ़, मेरठ में स्मार्ट सिटी पर क्या काम किया है। महंगाई, बेरोजगारी पर भी अखिलेश ने निशाना साधा। कहा कि जनता भाजपा के डबल इंजन को उतार फेंकेगी। लग ये रहा है कि भाजपा के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं।अखिलेश ने आगे कहा कि योगी जी बुद्धिमान बहुत हैं। अलीगढ़ में वो तालीम की बात करते हैं। योगी जी स्वयं परिवारवाद की वजह से उस मठ में उस स्थान पर हैं। जिस स्थान पर बैठे हैं वहां उनके परिवार के लोग न बैठे होते तो वो वहां नहीं होते। मेरठ जैसा शहर है सरकार बताए कितना टन कूड़ा यहां निकलता है। इस कूड़े का डिस्पोजल क्या है।

भाजपा भ्रष्टाचारों के विज्ञापन छपवाती है

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ट्रांसफर, पोस्टिंग और 40% कमीशन का भ्रष्टाचार किया। उसकी कल्पना नहीं हो सकती। निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार का कर्नाटक में विज्ञापन निकला। यूपी में मेडिकल सुविधा नहीं दे पाए। सड़कों पर 30% बजट खर्च नहीं हुआ। जब सीएम असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर की बात नहीं कर सकते तो वो तमंचे की ही बात करेंगे। अखिलेश यादव के आने पर इंटेलिजेंस और एलआईयू भी लगाई गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts