आप  की  चैयरमैन के जीतते ही हाऊस टैक्स माफ वाटर टैक्स माफ होगा 

आम आदमी की आप की प्रत्याशी के शमीम बेगम के प्रचार के लिए सिवाल खास  पहुंचे संजय सिंह 

 मेरठ। सोमवार को राज्यसभा सांसद  आम आदमी पार्टी के संजय सिंह सिवाल खास से चेयरमैन के पद पर उम्मीदवार शमीम बेगम के प्रयास में पहुंचे। इस दौरान उन्होने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा जिस प्रकार  आदमी पार्टी ने दिल्ली के जनता के लिए टैक्स माफ किए है । उसीप्रकार शमीम बेगम के जीतते ही यह व्यवस्था यहा भी लागू की जाएगी। 

संजय सिंह ने कहा आज इंसानियत मानवता का कत्ल किया जा रहा है। हिन्दु मुस्लिम के नाम पर राजनीतिक की जा रही है। उत्तर प्रदेश को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कि वह यह कहने के लिए आये है। इस बार नफरत करने वाली राजनीति व इंसानियत का कत्ल  करने वाली राजनीति पर आपको झाडू चलाना है। उन्होने कहा आपको अपने घर की सफाई के लिए क्या चाहिए सिर्फ और झाडू चाहिए होती है। तो इस बार आपको झाडू चलाना है। 

 उन्होंने कहा कि उन्होने कसम ली है। वह हिन्दु मुस्लिम की एकता के लिए कार्य करता रहूगा। चाहे भाजपाई उसके खिलाफ कितने मुकदमा को चला ले। उन्होंने कहा कि शमीम बेगम के जीत पर दिल्ली कर तरह सिवाल खास में हाऊस व वाटर टैक्स फ्री होगा । बोर्डकी पहली बैठक में हाऊस टैक्स साफ वाटर टैक्स माफ होगा। दिल्ली की तरह मौहल्ला क्लीनक को खोला जाएगा। फ्री एंम्बूलेंस की सेवा दी जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts