‘सीटाडेल’ के नए ट्रेलर में प्रियंका ने ढाया गजब
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी जैसे सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘सीटाडेल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। ‘सीटाडेल’ एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो स्पाई एजेंट की भूमिका में हैं।
कहना गलत नहीं होगा कि इस नए ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और एक्शन से हर किसी का दिल जीत लिया है। प्राइम वीडियो पर ये 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका का एक्शन देख फैंस बोल रहे हैं, ये तो बवाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts