यूपी बोर्ड की परीक्षा में बंदियों ने मारी बाजी दो की आई फस्ट डिवीजन
जेल अधीक्षक ने मिठाई खिलाकर बंदियों को बढाया हौसला
मेरठ। मंगलवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद श्हर मेंनहीं वरन चौधरी चरण सिंह जिलाकारागार में भी जश्न का माहौल रहा। जेल में बंद चार बंदियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जिसमें दो बंदी परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन लाने में कामयाब रहे। वहीं एक बंदी ने हाईस्कूल में सेकंड डिवीजन और दूसरे बंदी ने इंटर में सेकंड डिवीजन लाकर सफलता का परचम लहराया।
जेल अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि जेल में बंद चार बंदियों ने जेल से ही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दी थी। मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद बंदी रोशन कुमार और सुजीत कुमार ने दसवीं क्लास में फर्स्ट डिवीजन, वहीं अमनदीप सागर और शाकिर ने 12वीं क्लास में सेकंड डिवीजन लाकर मेरठ जेल का नाम रोशन किया है।
जेल अधीक्षक ने कहा कि मेरठ जेल में पढ़ाई के पूरे प्रबंध हैं, जो बंदी पढ़ना चाहते हैं, उन्हें पढ़ाई के लिए पूरी छूट और फैसिलिटी दी जाती है। अधीक्षक ने बताया कि शाकिर अली ने 12वीं की परीक्षा और अमनदीप सागर ने हाई स्कूल की परीक्षा में सेकंड डिवीजन लाकर मेरठ जेल का नाम रोशन कर दिया। वहीं बंदी रोशन और सुजीत कुमार ने दसवीं क्लास में फर्स्ट डिवीजन लाकर बाजी मार ली। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि जेल में मौजूद बंदियों को जेल में रहकर पढ़ाई करने के लिए उत्साहित भी किया जाता है।
राकेश कुमार ने कहा कि जेल प्रशासन बंदियों की पढ़ाई का और ज्यादा ध्यान रखेगा। इस बार ज्यादा से ज्यादा बंदियों को पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि जेल में मौजूद बंदी क्राइम छोड़कर अपने जीवन को सुधारने में लगाएं। र जेल से पढ़कर किसी अच्छी नौकरी को करें और गलत कामों को त्याग दें। जेल में बंद बंदियों को जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने मिठाई खिला कर सम्मानित किया। जेल का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई और शाबाशी दी।


No comments:
Post a Comment