योगी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए निर्देश

- लखनऊ आवास पर लगाया जनता दरबार

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। सीएम ने जनता दरबार में आए लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और सभी के साथ न्याय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने समस्याएं लेकर आए लोगों से उनकी परेशानी पूछी और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। इसमें कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts