हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ीः पीएम मोदी

नई दिल्ली (एजेंसी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कई क्षेत्र महिलाओं की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और इसे वैश्विक मंच पर ले जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर बजट के बाद वेबिनार में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। पीएम ने कहा है कि इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं। पिछले 9 वर्षों में महिला स्वयं सहायता समूहों ने 6.15 लाख करोड़ रुपये का ऋण लिया है।
पीएम ने जिस वेबिनार को संबोधित किया उसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण था। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts