बदायूं में बड़ा हादसा

कोल्ड स्टोर की इमारत ढही, कई के दबे होने की आशंका
- बचाव में जुटी आठ गाड़ियां, मौके पर पहुंची पुलिस

बंदायू।
बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के सीमा पर चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर के ढहने की सूचना मिल रही है। जहां करीब 30 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर फैजगंज पुलिस पहुंच चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौसी में इस्लाम नगर रोड पर एआर कोल्ड स्टोर में रैक बनाकर आलू भरा जा रहा था। रैक ओवरलोड होने के कारण गिर पड़ी। उसके साथ कोल्ड स्टोर की छत भी नीचे आ गिरी। आलू व छत के मलबे में करीब 20 से 25 मजदूरों के दबने की आशंका है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने कोल्ड स्टोर के केबिन में तोड़फोड़ की। सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। करीब 8 जेसीबी को मलबा हटाने के लिए लगाया गया है। इस दौरान लोगों की पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में लगे हुए हैं। बचाव कार्य के लिए फायर कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है ताकि मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।
कर्मचारियों ने बंद की अमोनिया गैस
कोल्ड स्टोर में हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी मास पहन कर अंदर घुस गए और रिसाव हो रही अमोनिया गैस को बंद किया।
ग्रामीणों ने एक मजदूर को सकुशल निकाला
जेसीबी द्वारा मलबा धीमी गति से हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों व मजदूरों के परिजन आक्रोशित हो उठे। इस दौरान वह खुद ही मलबे के ऊपर चढ़ गए और वहां से बोरियां हटानी शुरू कर दी। इसके बाद किनारे पर दबे एक मजदूर को उन्होंने सकुशल निकाल लिया। उसे वहां से सीएचसी भेज दिया गया है। उसके मामूली खरोंच थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts