कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

मेरठ। कंकरखेडा स्थित आर्य समाज मेहन्दी मौहल्ला में नव वर्ष 2023 के शुभ अविर्भाव पर काव्य सागर साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा० सरोजनी तन्हा ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा० प्रदीप सरावा व डा० ईश्वर चन्द्र गम्भीर रहे। मंच पर आर्यसमाज मन्दिर के प्रधान भीष्म सिंह आर्य रहे। सर्व प्रथम भारत माता, माता रानी सरस्वती जी, विगनहरण श्री गणेश, महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। वाणी वन्दना संस्था के सचिव अजित कुमार अजित ने किया। मंच संचालन कुशल मंच संचालक राधे श्याम वशिष्ठ अन्जान ने किया। उपस्थित कार्यक्रम में सभी ने नव वर्ष के स्वागत में मन मोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभी कवियत्रि एवं कवियों को सम्मानित भी किया गया।  डा० सरोजनी तन्हा, डा० प्रदीप त्यागी सरावा, डा० ईश्वर चन्द्र गम्भीर, अजित कुमार अजीत, राधेश्याम वशिष्ठ अन्जान,भीष्म सिंह आर्या, रामलखन पटेल, नितिश राजपूत, मंगल सिंह मंगल आदि कवियों ने कविताओं का पाठ किया। वहीं डोरीलाल भास्कर, केवल किशन भसीन, पूनम पण्डित, विजय पण्डित, तरूण रस्तोगी, नन्दिनी रस्तोगी ने भी अपनी-अपनी कविता का पाठ किया। व्यस्त रहने के कारण अध्यक्ष डा० किरण सिंह उपस्थित नही हुए लेकिन दूर से कार्यक्रम का अति सुखद सफलता की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts