सहारनपुर में बाल गृह (बालिका) का किया गया औचक निरीक्षण

 सहारनपुर। जिले में जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार बाल गृह,बालिका का डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति( बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट्स) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत संस्था में आवासित बालिकाओं के स्वास्थ्य, रसोई घर एवं आवासीय व्यवस्था के विषय में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान संस्था में आवासित बालिकाओं से अध्यक्ष द्वारा संवाद भी किया गया। संस्था की अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए व बालिकाओं को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाए। जंक फूड,फ़ास्ट फ़ूड व बासी भोजन न दिया जाए। इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts