युवाओं -किसानों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस करेगी आंदोलन -आमिर रजा

 रजबन में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
 मेरठ । रविवार केा रजबन के एक रेस्त्रां में युवा कांग्रेस का पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त सैयद आमिर रजा का स्वागत किया गया। इसी के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। महानगर अध्यक्ष सैयद आमिर रजा ने कहा कि युवाओं और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन किया जाएंगा। आगामी २६ जनवरी को शुरू होने वाले पार्टी से हाथ से हाथ जोडो अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। कहा कि ब्लाक स्तर पर अभियान को पार्टी के निर्देशों के मुताबिक चलाऐंगे।  नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्वनी गुर्जर तथा महानगर अध्यक्ष सैयद आमिर रजा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव युगांश राणा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव भाटी, पूर्व प्रदेश महासचिव नसीम कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष शबी खान, उदयवीर त्यागी, अरुण कौशिक, फैसल मंसूरी, विजय चिकारा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts