रक्षामंत्री ने चीन को दिया कड़ा संदेश

बोले- किसी भी स्थिति के लिए तैयार भारत
 अरुणाचल में बीआरओ के 28 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली (एजेंसी)। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। सियांग में राजनाथ सिंह ने चीन को कड़ा संदेश दिया। राजनाथ ने कहा कि भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
बता दें कि राजनाथ सिंह सियांग जिले में सियोम पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि राष्ट्रों की बदलती प्राथमिकताओं और हितों के इस युग में किसी भी राष्ट्र के लिए स्वयं को सशक्त बनाए रखना आवश्यक है। भारत हमेशा युद्ध के खिलाफ रहा है। हमारे सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि बीआरओ हमारी सेना के साथ चल रहा है।उन्होंने कहा कि आज बीआरओ द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है। हाल में बीआरओ ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts