संगीनों साए में मेरठ में पठान की रिलीज

 सिनेमा घरों में बरती गयी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ। शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी। मेरठ में भी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में मूवी रिलीज की गई। मूवी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरजस्त उत्साह देखा गया। मेरठ के दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव्स सिनेमाज में शाहरुख के फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर जश्न मनाकर मूवी रिलीजिंग को एंजाय किया।
 सुबह 8 बजे से ही शाहरूख खान के फेन मॉल में जुटने लगे। मॉल में इकट्ठा होने के बाद सभी फैंस ने पठान मूवी की टीशर्ट पहनी, रिस्ट बैंड भी पहना। पठान, पठान के नारों के साथ मूवी रिलीजिंग को एंजाय किया गया है। वहीं रिलीजिंग से पहले फैंस ने पठान मूवी के प्रिंट वाला थ्री फ्लोर केक काटकर रिलीजिंग सेरेमनी की है।मूवी का पहला शो पूरी तरह हाउसफुल रहा। वहीं सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में खास सुरक्षा इंतजाम किए गये। फोर्स लगाई गई ताकि कोई विवाद न हो।




 फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों ने कहा पूरी फिल्म देखी है। लेकिन ऐसा कोई नजर नहीं आया है। जिस को लेकर विवाद हो रहा है।  शाहरूख खान के फैन देवश ने कहा मूवी बहुत अच्छी है। एक्शन मूवी है सभी लोगों को मूवी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग कर ली थी।
 शॉप्रिक्स मॉल में वेव्स सिनेमाज के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि रविवार तक मूवी के सभी शो हाउसफुल रहे। एडवांस बुकिंग काफी ज्यादा है। एक दिन में 14 शो चलेंगे। मूवी को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हमने किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts