नियमों का पालन न करने से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

- पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में ‘यातायात सुरक्षा जागरूकता’ विषय पर व्याख्यान आयोजित
मेरठ।
 पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में बी0एड़ एवं एम0एड़0 के छात्र/छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु ‘‘यातायात सुरक्षा जागरूकता’’ विषय पर श्री सुदेश कुमार (सेवानिवृत्त), पुलिस उपाधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस व्याख्यान के अन्तर्गत यह बताया गया कि समस्त जनसमुदाय को यातायात नियमों की जानकारी होनी आवश्यक है, चूँकि जानकारी के अभाव में ही आजकल दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। यातायात नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं। इन विचारों को छात्रों ने बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और ग्रहण किया तथा व्याख्यान के अन्त में विषय से सम्बन्धित प्रश्न पूछे।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ0 निर्देष वशिष्ठ जी ने अतिथि का स्वागत करते हुए विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। षिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ0 ऋतु भारद्वाज ने अतिथि को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस व्याख्यान का संचालन डॉ0 नीता गौड़ ने किया। इस अवसर पर डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी, डॉ0 मंजू चौधरी, डॉ0 रचना त्यागी, डॉ0 अमित कुमार, डॉ0 प्रतिमा, डॉ0 तबस्सुम, अनुराग माथुर, आशुतोष भटनागर, डॉ0 प्रदीप गुप्ता, डॉ0 नीरू चौधरी, डॉ0 देवेश गुप्ता, विमल प्रसाद, रूबी सिंह, आनन्द स्टीफन, प्रभात राघव, शिखा मंगा, अश्वनी ठाकुर, शशांक गोयल, चिराग जैन, संयम जैन, चिराग त्रेहान, स्वाति अग्रवाल, लकी, अपार शर्मा, सृष्टि वशिष्ठ, राधे श्याम, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, कमल सिंह, सुमन सिंह, अर्जुन सिंह, प्रवीन कुमार गौतम, राजीव कुमार, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts