राष्ट्रहित और जनसेवा ही कांग्रेस का ध्येयः खड़गे

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस समारोह
नई दिल्ली (एजेंसी)।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 28 दिसंबर को स्थापना दिवस है, इस मौके पर दिल्‍ली के एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के 138वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि स्‍थापना से लेकर आज तक कांग्रेस का मुख्य ध्येय सिर्फ राष्ट्रहित और जनसेवा ही रहा है। भारत का इतिहास जिस पार्टी के त्याग, समर्पण और सशक्त नेतृत्व क्षमता से अलंकृत है, वही पार्टी देश के सुनहरे भविष्य की फिर कहानी लिखेगी।
उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा...राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में गारंटीकृत अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं।
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts