पठान का दूसरा गीत झूमे जो पठान हुआ जारी

मुंबई। पिछले एक पखवाड़े से यशराज बैनर को अपनी फिल्म पठान के पहले गीत बेशरम रंग के चलते काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। इसके बावजूद इस फिल्म निर्माण कम्पनी ने अपनी आगामी वर्ष प्रदर्शित होने वाली शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान के प्रमोशन को जोरशोर से शुरू कर रखा है।
तमाम प्रकार की आलोचनाओं और विरोधों के बावजूद यह फिल्म आगामी वर्ष बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी इसमें कोई शक की गुंजाइश नजर नहीं आती है। यशराज बैनर ने पठान का दूसरा गीत झूमे जो पठान जारी कर दिया है। यूट्यूब पर इस गीत ने आते ही धूम मचा दी है। डांस ट्रैक में केवल दीपिका ही नहीं, बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान भी उत्साहित संगीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
हालांकि श्रोताओं को इस गीत को सुनते ही सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का गीत स्वैग से करेंगे सबका स्वागत याद आता है। झूमे जो पठान का शुरूआती संगीत इस गीत की याद दिलाता है।
गाने को विशाल-शेखर की म्यूजिकल जोड़ी ने कंपोज किया है। कुमार के बोल के साथ इसे सुकृति और अरिजीत सिंह ने जीवंत किया है। गाने को खूबसूरत जगहों पर शूट किया गया है और शाहरुख खान को चार साल में पहली बार स्क्रीन पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। संगीत वीडियो और गीत दोनों ही फिल्म के पहले एकल, बेशरम रंग से एक कदम आगे नजर आ रहा है। गीत की धुन श्रोताओं को तुरन्त ही नाचने को मजबूर कर रही है।
झूमे जो पठान, पठान की भावना के लिए एक गीत है, जिसे शाहरुख खान ने निभाया है। यह गीत इस सुपर जासूस पठान के व्यक्तित्व लक्षणों का प्रतीक है, जिसके पास संक्रामक स्वैगर है। उनकी ऊर्जा, उनका जोश, उनका आत्मविश्वास किसी को भी धुनों पर नचा सकता है। यह गीत आधुनिक फ्यूजन कव्वाली है और पठान की शैली और आडंबर का उत्सव है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts