लोकतंत्र की आवाज़ है भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी
नई दिल्ली (एजेंसी)।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लूट-तंत्र के खिलाफ चलाई जा रही है। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में कमी आई है लेकिन भारत में इनके दामों को कम नहीं किया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 25 फीसदी सस्ता हुआ है वहीं एलपीजी (रसोई गैस) के दामों में 40 फीसदी की कमी आई है लेकिन केन्द्र सरकार देश में रसोई गैस और तेल के दाम कम नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी राहुल गांधी महंगाई और डीजल,पेट्रोल के दाम को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
No comments:
Post a Comment