अब निजी से सरकारी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के लिए भी मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

- जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित होगी एम्बुलेंस सेवा
- जनपद में वर्तमान में संचालित हैं 79 एंबुलेंस


मेरठ, 30 दिसम्बर 2022। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश भर में संचालित एंबुलेंस मरीजों की सूचना पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का कार्य कर रही थी। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक नयी पहल की है। अब किसी भी मरीज को यदि निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती होना है तो वह इसके लिए एंबुलेंस की 108 सेवा का लाभ ले सकता है। जनपद में वर्तमान में 79 एंबुलेंस संचालित हैं।

एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ एन एच मान ने बताया- अब मरीज को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सकेगा, हालांकि अब तक एंबुलेंस सिर्फ घर से सरकारी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने का कार्य कर रही थीं। यह सुविधा सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को ले जाने के लिए ही मिलेगी। जनपद में वर्तमान में79 एंबुलेंस संचालित हैं, जिसमें 108 सेवा की 37 और 102 सेवा की 38 एंबुलेंस और चार एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस हैं। अब निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीज यदि वहां से किसी सरकारी चिकित्सालय में जाना चाहता है,  तो 108 सेवा की एम्बुलेंस की सुविधा ले सकेगा। जनपद में 450 से अधिक निजी चिकित्सालय हैं।
उन्होंने बताया मरीज को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए  एंबुलेंस की 108 सेवा पर कॉल करने के बाद 10 से 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस सेवा मिलेगी। इसके लिए निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों को मरीज को सरकारी अस्पताल में रेफर कराना होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts