खिलाडियों के साथ पदयात्रा निकाल मनाया चौ. चरण सिंह का जन्मदिन 

 मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश.अध्यक्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक तोमर ने सैंकड़ो खिलाड़ियों के साथ पदयात्रा कर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह  का जन्मदिवस मनाया। 

पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह  के 120 वें जन्मदिवस पर रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश.अध्यक्ष और राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक तोमर ने सैंकड़ो खिलाड़ियों के साथ पद यात्रा निकाल कर दी किसान मसीहा को श्रद्धांजलि दी।पदयात्रा का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विवि  से किया गया|



जो विक्टोरिया पार्क होते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे तक पहुंचा।जिसमें खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ. नीरपाल सिंह सहित कई दिग्गज अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।दीपक तोमर ने बताया कि रालोद खेल प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों का बड़ा संगठन खड़ा करने जा रहा है जिसका उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों के हकों की आवाज बुलंद कर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ना रहेगा।पदयात्रा में खेल प्रकोष्ठ टीम के सदस्य मयंक सिंह तरार, गौरव तेवतिया, विक्रान्त राठी, मोहित सिवाच, करमवीर सिंह, प्रताप लोइया, संजय पनवाड़ी, उज्ज्वल अरोड़ा महानगर अध्यक्ष, विवेक राठी, कुलदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts