मेरठ के ज्वाला नगर में रात को घुसा तेंदुआ

 तलाश करने में  पुलिस के साथ वन विभाग टीम , लोगों में दहशत का माहौल
मेरठ। रात ढाई बजे शहर के बीच थाना टीपी नगर के ज्वाला नगर में घनी आबादी में तेंदुआ घुस गया। इससे लोगों में डर बना हुआ है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ घुमता हुआ कैद हुआ है। एक कुत्ते को भी वह दौड़ा रहा है। इसके बाद चौकीदार ने लोगों को तेंदुआ आने की सूचना दी। घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। डरे.सहमे लोग घरों में ही कैद हैं। जानकारी मिलते ही डीएफओ राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पुलिस के साथ तेंदुए को तलाश करने में जुटी है।
ज्वाला नगर के मंदिर में रहने वाले पंडित आमोद कुमार ने बताया, सुबह 6 बजे मेरे पास कॉलोनी से फोन आया। पता चला कि कॉलोनी में तेंदुआ आ गया है। सीसीटीवी फु टेज में देखा तो तेंदुआ कॉलोनी में घुमता दिख रहा था। यह सूचना आग की तरह फैल गयी। लोगों ने दशहत में अपने दरवाजे बंद कर लिए। तेंदुए की जानकारी वन विभाग व थाना पुलिस को दी गयी। डीएफओ राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की  टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन तेंदूए का को पता नहीं चल पाया। टीम को तेंदुए के निशान मिले।
सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी
तेंदुआ दिखने की जानकारी पर ज्वाला नगर में सभी स्कूलों में छुट्टी करा दी गई है। बाहर से आने वाले दूध वाले, सब्जी वाले, हेल्पर और स्कूली वैन को भी कॉलोनी में आने से मना कर दिया गया है।
पहले भी कई बार शहरी आबादी में आया तेंदुआ
यह पहली बार नहीं है जब मेरठ में शहरी आबादी में तेंदुआ आया है। इससे पहले मेरठ कैंट अस्पताल के पास तेंदुआ आ चुका है। इसके बाद आबूलेन में तेंदुआ आया। पिछले साल मोदीपुरम में तेंदुआ देखा गया था। किठौर, हस्तिनापुर में खेतों में अक्सर तेंदुआ आ जाता है। पिछले साल तेंदुआ के बच्चे भी खेतों में मिले थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts