दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

सोनिया-प्रियंका पदयात्रा में हुईं शामिल
 राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला
नई दिल्ली (एजेंसी)।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई भारत जोड़ो यात्रा से राजधानी की फिंजा कांग्रेसमय हो गई।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा के दिल्ली पहुंचने से आज कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यात्रा की रूट पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल सहित अन्य राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं। इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। थोड़ी देर पहले सोनिया-प्रियंका भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ी। दोनों थोड़ी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते-गाते दिख रहे हैं। इधर दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया।
'लोग सद्भाव 'चाहते हैं, बीजेपी आरएसएस नफरत फैलाती है
राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप पूछिए- क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? नहीं। इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है।
यात्रा का उद्देश्य बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, डर और नफरत के खिलाफ है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सारी पॉलिसी डर फैलाने की रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts