कातिल आफताब का होगा नार्को टेस्ट

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दी इजाजत
नोएडा (एजेंसी)।
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के नार्कों टेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी।
श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आफताब ने जो जानकारी दी है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। हर उस जगह की तलाश की जा रही है जहां पर आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े फेंके हैं। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी कि आफताब जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह श्रद्धा के मोबाइल की जानकारी नहीं दे रहा साथ ही जिस हथियार से उसने शरीर के टुकड़े किए उसकी भी जानकारी नहीं दी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्धा के बारे में कोई संदेह न हो, इस लिए वह दस दिन तक उसका इंस्टाग्राम चलाता रहा।
दिल्ली पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन
दिल्ली पुलिस  ने श्रद्धा हत्याकांड  की परतों को खोलने के लिए बुधवार को क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान आफताब से पूरी घटना की जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अभी तक आफताब के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts