सीएम योगी ने दी इगास और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं


लखनऊ।
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने देवोत्‍थान एकादशी, तुलसी व‍िवाह के साथ देवभूमि उत्तराखंड लोकपर्व इगास की जनता को शुभकामनाएं दींं। सीएम योगी ने कहा क‍ि ये पर्व सभी के जीवन में नव उत्साह, नव ऊर्जा एवं नव चेतना का संचार करेंगे।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि देवभूमि उत्तराखंड की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति के प्रतीक, लोक पर्व इगास की समस्त उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में नव उत्साह, नव ऊर्जा एवं नव चेतना का संचार करे, घर-घर सुख-शांति का वास हो, बाबा केदारनाथ से यही कामना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts