मैनपुरी उपचुनाव

  मैनपुरी, खतौली-रामपुर तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का ऐलान

 डिंपल के खिलाफ ताल ठोंकेंगे भाजपा के शाक्य
नई दिल्ली (एजेंसी)।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं। शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।  
शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts