सीतापुर थानाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

किसी मामले में साक्ष्य देने को जा रहे थे झांसी

सीतापुर।
झांसी कोर्ट में साक्ष्य देने जा रहे सकरन थानाध्यक्ष मनीष सिंह (38) निवासी इशापुर बिंदकी जिला फतेहपुर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लखनऊ कानपुर हाईवे पर जाजमऊ के कल्लूपुरवा में घोड़ा फैक्ट्री के पास हुआ। एसओ की अनियंत्रित ब्रेजा कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई।
हादसे में थाने का आरक्षी प्रशांत 26 वर्षीय भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह की गुरुवार को झांसी कोर्ट में पेशी थी। जिले में तैनाती के दौरान मामले में उन्हें साक्ष्य देना था। बुधवार की देर शाम वह आरक्षी प्रशांत के साथ कार से झांसी के लिए निकले थे। कार आरक्षी प्रशांत चला रहा था।
फतेहपुर के ईशापुर-बिंदकी निवासी एसओ मनीष सिंह कार में पीछे की सीट पर बैठे थे। रात करीब 2:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह व प्रशांत को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। आरक्षी, उपचाराधीन है। रीजेंसी में ही उसका इलाज चल रहा है। प्रशांत जिला बुलंदशहर का रहने वाला है।
हादसा जाजमऊ में कल्लूपुरवा में घोड़ा फैक्ट्री के पास बुधवार की देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। अचानक कार चला रहे सिपाही प्रशांत को झपकी लग गई। इससे उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया। कार दूसरी लेन पर चली गई और कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई।
दिवंगत एसओ गवाही में झांसी जाने के लिए निकले थे। घटना की सूचना पर एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ आशुतोष कुमार, गंगाघाट कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान जाजमऊ चौकी के सिपाही आदित्य यादव व राजेंद्र गश्त पर थे। जो तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts