बागपत में बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी

 योगी सरकार ने कायम किया अपराधियों में भय
 निकाय चुनाव की तैयारियों समीक्षा भी की

बागपत।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों समीक्षा की। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया।
इसके बाद एसपीआरसी डिग्री कालेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सभी वादों को पूरा किया है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आमजन के हितों के लिए काम कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर विकास किया जा रहा है। गांवों से राजमार्गों पर सड़कों का बनाया जा रहा है। सरकार हर घर जल पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों में प्रदेश में गुंडाराज था। आमजन में भय का माहौल था। प्रदेश में योगी सरकार ने अपराधियों में भय का माहौल कायम किया। गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई है। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों ने रा शुगर को देश में बेचने का काम किया, जबकि भाजपा की सरकार ने रा शुगर पर प्रतिबंध लगाया और देश की शुगर मिलों में तैयार चीनी को बेचा। पिछली सरकारों ने शुगर मिलों को बेचा, जबकि भाजपा सरकार ने शुगर मिलों को विस्तारीकरण किया, नई शुगर मिलों को लगाया।
किसान आंदोलन पर बोले कि वामपंथियों ने किसानों को गुूमराह किया। इसकी पोल बाद में खुल गई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने बागपत नगर व्यापारियों के साथ चर्चा किया और भोजन किया।
इस मौके पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, डा. सोमेन्द्र तोमर, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, हिमांशु मित्तल व ठाकुर प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts