ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का मामला

 तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला
दिल्ली (एजेंसी)।
तिहाड़ जेल के डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला किया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
जेल में सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप संदीप गोयल पर लगा है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है।
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि सुकेश उन्हें रिश्वत दे रहा था। कुछ समय पहले ही सुकेश ने एक पत्र दिल्ली के एलजी को लिखा था जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया था। सभी मामलों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts