बहू से विवाद कर सास ने लगाई आग
मेरठ। थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में 60 साल की महिला ने गुरूवार को अपने बेटे और बहू से झगड़ा कर खुद को आग लगा ली। महिला ने जैसे ही शोर मचाया तो पड़ोसी व्यक्ति मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी फातिमा 60 साल पत्नी वसी मोहम्मद अपने पुत्र फारुख और पुत्रवधू शबनम के साथ रहती है। आरोप है कि फातिमा का अपनी पुत्र वधू शबनम से मकान बेचने को लेकर विवाद चल रहा है।आग से झुलसी महिला फातिमा का कहना है कि उसने अपना मकान कुछ समय पूर्व बेच दिया था। जिसको लेकर पुत्रवधू शबनम फातिमा से नाराज थी 2 दिन पूर्व फातिमा ने अपनी पुत्रवधू शबनम पर चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस को बुलाया था।बाद में चोरी की बात सही नहीं पाई गई। बेटे की बहू शबनम ने पुलिस को बताया कि मकान बेच दिया, हम कहां रहेंगे। मकान खाली कराने को लेकर वह अपने बेटे और मुझे यानी पुत्रवधू को जेल भेजवाने की धमकी देती हैं। पहले महिला ने पेट्रोल से जलाने की बात कही, उसके बाद अस्पताल में कहा मुझ पर तेजाब या कोई केमीकल डाल दिया।
पड़ोसी शादाब ने पुलिस को बताया महिला का अपनी बहू से विवाद चल रहा है। महिला ने जो कपड़े पहने थे, वह सिर्फ तेल में भीगा था, वहीं पर आग लगाई। पड़ोसी महिला आशमा ने भी पुलिस को बताया कि दोनों कई दिन से झगड़ा कर रहीं थीं।सुबह छह बजे भी आवाज आ रही थी कि तुझे तो जेल भिजवाकर रहूंगी। देखती हूं कि कैसे मकान खाली नहीं करती। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला ने खुद पर केमिकल डाला है। क्योंकि आग नहीं थी। पुलिस ने फोरेंसिक से भी जांच कराने की बात कही है।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत ठीक है।
No comments:
Post a Comment