रईसजादों को खुलेआम बर्थडे पार्टी कर गंदगी फैलाना पड़ा भारी

 एसएचओ गौतमपल्ली ने  रइसजादों से सडक पर फैलाई गंदगी को कराया साफ
लखनऊ। शुक्रवार को लखनऊ की सडकों पर रईसजादों को खुलेआम बर्थडे पार्टी कर गंदगी फैलाना पड़ा महंगा। 1090 चौराहे पर रईसज़ादों ने बर्थडे का जश्न मनाते हुए सड़क पर फैलाई गंदगी। सड़क पर केक फैला कर व हुल्लड़ मचा कर मना रहे रईसजादों पर पुलिस की नजर पडी को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए  रईसजादों को सख्त हिदायत देते हुए करवाई सड़क की सफाईकरवाई। पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार अवस्थी ने गंदगी साफ कराने के अलावा रईसजारों को पैसों का सही उपयोग करने की नसीहत भी दी।
 सड़क पर फैली गंदगी को रईसजादों से पुलिस ने कराया साफ।इसके साथ ही पैसों का सही तरीके से उपयोग करने की दी गई नसीहत।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts