चीनी व्यापारी से लूट के आरोपी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मेरठ । थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने गत 30 अक्टूबर को चीनी व्यापारी से लूट के मामले में शुक्रवार को दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकडे गये बदमाशों से लूट में प्रयुक्त अपाची बाइक व लूटी गई नकदी को पुलिस ने बरामद किया है।
   थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया शुक्रवार को किठौर चौराहा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी रात को सवा आठ बजे मवाना की ओर से आ रही अपाची बाइक पर सवार चार युवको ं को पुलिस ने चैकिंग के रूकने का प्रयास किया तो  मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्तियो ने पुलिस पार्टी पर फ ायरिंग कर दी तथा आत्मसमर्पण मे पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गयी जिससे  बदमाश नाजिम उर्फ इंतजार निवासी ढाकपीर के पैर मे गोली लगी तथा बदमाश विनय पुत्र जगवीर निवासी नंगला मुख्तयारपुर को मौके पर पकड लिया तथा मौके से अपाचे मोटर साईकिल पर सवार बदमाश  व काली स्पलैन्डर पर सवार बदमाश  मौके से फरार हो गये । 



भागे हुए दोनो बदमाशो की सूचना थाना परीक्षितगढ व कन्ट्रोल रूम को दी गयी । फरार अभियुक्तो को गिरफ़्तार करने हेतु कोम्बींग जारी है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु मेडिकल कालेज मेरठ शहर मय फोर्स के भिजवाया गया ।  पुलिस का कहना है कि उपरोक्त बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र परीक्षितगढ़ में चीनी व्यापारी से  30 अगस्त को 14 लाख 96 हजार रुपये व थाना क्षेत्र कंकरखेडा जनपद मेरठ से कैश लूट भी  की गयी है तथा जनपद में अन्य कई घटनाओ को अंजाम दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts