दिल्ली-एनसीआर में हुई छठ की शुरुआत

गाजियाबाद।
नहाय खाय के साथ आस्था का छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। लोगों ने सुबह स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। दूसरी ओर छठ घाटों पर भी पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
पुरबिया जन कल्याण परिषद की अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि छठ पर्व के सबसे पहले नहाय खाय होता है। छठ व्रतियों ने शुक्रवार को नहाय खाय के दिन खुद को पवित्र करने के लिए सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया।
जिले में इस बार 100 से अधिक स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं, जहां पर विधि विधान से छठ की पूजा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हरनंदी नदी के छठ घाट पर लाखों श्रद्धालु एकत्र होते हैं। यहां पर नगर निगम की ओर से सफाई कर तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर सोसायटियों के पार्कों और स्विमिंग पूल में छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts