फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित

मेरठ। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा (पंजी.) के तत्वावधान में शुक्रवार को वैश्य विभूतियों के सम्मान समारोह की श्रंखला में संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शांति स्वरुप गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।



महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा रोली गोयल एवं राष्ट्रीय उपमहामंत्री सुष्मिता गुप्ता ने गरिमा अग्रवाल को अंगवस्त्र पहनाकर एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भेंटकर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। संस्था के मुख्य संयोजक शांति स्वरूप गुप्ता एवं सयोजक आलोक गुप्ता ने फिल्म अभिनेता ब्रिज गोपाल एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अमरीश अग्रवाल का सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक आलोक गुप्ता, संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts