करन  पब्लिक स्कूल बनाम रूडकी क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा

 मेरठ। करन पब्लिक स्कूल चल रहा अरुण शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग  में फाइनल मुकाबला करन पब्लिक स्कूल बनाम रूडकी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। सोमवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रुड़की क्रिकेट एकेडमी ने करन क्रिकेट एकेडमी को 10 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के मैदान में उतरी रुड़की क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 126 रनों को टारगेट करन क्रिकेट एकेडमी के बीच रखा। तन्मय ने 29 शिवेंद्र ने 27 महत्वपूर्ण रन बनाए। करन की ओर से आकाश यादव व भानू  ने दो -दो विकेट प्राप्त किए। जीत के इरादे से मैदान में उतरी  करन एकेडमी की टीम २० ओवर में 8 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। नकुल ने 39 अभिषेक ने 24 रन बनाए। विष्णु ने तीन अजय व राजन ने एक -एक विकेट प्राप्त किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts