पिटबुल कुत्ते का एक और बना शिकार

वीडियो वायरल कर पिटबुल पालने पर रोक की अपील
मेरठ। जिले में खतरनाक पिटबुल कुत्ते का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। एक व्यक्ति को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया है इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। घटना 213 बी वेस्ट एंड रोड की बताई जा रही है। वीडियो के माध्यम से यह भी अपील की जा रही है कि अगर पिटबुल कुत्ते पर अंकुश न लगाया गया तो और भी लोगों को यह शिकार बना सकता है।
 पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ हरपाल सिंह का कहना है कि पिटबुल समेत खतरनाक प्रजाति के कुत्तों के पंजीकरण नगर निगम में अभी तक नहीं किए गए हैं। 19 अक्टूबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक होनी है। जिसमें खतरनाक कुत्तों से संबंधित एक प्रस्ताव लाने की तैयारी है। जल्द ही पिटबुल समेत अन्य खतरनाक प्रजाति के कुत्तों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का निर्णय लिया जा सकता है।
बता दें कि कानपुर नगर निगम और गाजियाबाद नगर निगम ने भी खतरनाक पिटबुल कुत्ते के पंजीकरण पर रोक लगा दी है। मेरठ नगर निगम ने अभी तक इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts