आतंकी धमकी के बाद सिटी ,कैंट रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बाहर से आने वाले यात्रियों के सामान की जा रही जांचमेरठ। पाक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद धार्मिक स्थलों व रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गये है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा लगातार गश्त के साथ ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के सामान की कडी चेकिंग जा रही है।
बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश.ए.मोहम्मद के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों,धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन जैश.ए.मोहम्मद के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गत 10 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से एक पत्र आने की सूचना है। जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ अन्य स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश.ए.मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। एक पन्ने के इस धमकी भरे पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा हुआ है।
इस पत्र में लिखा है कि आगामी 25 अक्तूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट किया जाएगा।
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बताया कि त्योहार के मौके पर सभी स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जाती है। मेरठ, मुरादाबाद,हापुड़, गाजियाबाद,बिजनौर, मुजफ्फरनगर आदि रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान ट्रेनों में चलाया जा रहा है। यात्रियों को भी आगाह किया गया है कि वो भी सतर्कता बरते और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत जीआरपी को उपलब्ध कराए।
मुंबई व पंजाब से आने वाले वाली ट्रेनों पर विशेष नजर
मेरठ सिटी स्टेशन से देहरादून, गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन गुजरती है। दोनो ही ट्रेन मुंबई से आती है। जीआरपी व आरपीएफ इन दोनो ट्रेनों में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गाजियाबाद के स्टेशन पर गोल्डन टेंपल में आतंकी बम विस्फोट कर चुके है।


No comments:
Post a Comment