अन्तरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा ’’रण-2022’’ में विम्स का जलवा

संस्थान के ध्यानचन्द खेल परिसर में आयोजित अन्तरविद्यालयी वॉलीबाल स्पोटर्स मीट ’’रण-2022’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि

 छिपी प्रतिभाओ को बाहर लाने का सशक्त माध्यम- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति 

मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान, विम्स मेडिकल कॉलेज एवं वी0जी0आई0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में अन्तरविद्यालयी वॉलीबाल स्पोटर्स मीट ’’रण-2022’’ का शानदार आयोजन किया, जिसमें महिला एवं पुरूष वर्ग दोनो में शानदार प्रदर्शन करते हुए ’’वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के छात्र-छात्राओ ने गोल्ड मेडल एवं विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।  



फाईनल मुकाबले में पुरूष वर्ग में विम्स के ’’देशी नाईटराइडरर्स’’ ने वेंक्टेश्वरा की ’’ऐस ब्लार्क्स’’ टीम को सीधे सेटो में 25/09 एवं 25/18 से मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। वही महिला वर्ग में विम्स की ’’लक्ष्मीबाई मर्दानी टीम’’ ने ’’निवेदिता टीम’’ को सीधे सेटो में 25/21 से मात देकर ट्रॉफी अपने कब्जे में कर ली। संस्थान प्रबन्धन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। 



विम्स की विजेता टीम को बधाई देने वालो में कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, डीन मेडिकल डॉ0 संजीव भट्, एम0एस0 एन0के0 कालिया, डॉ0 बी0वी0 वोरा, लीगल निदेशक डी0पी0 सिंह, सलाहकार डा0 आर0एन0 सिंह, डॉ0 मानिक त्यागी, डॉ0 ईकराम, डॉ0 अवधेश, डॉ0 शाहिद, डॉ0 शिवम् अग्रवाल, डॉ0 मोनिका, डॉ0 बी0एस0 त्यागी, मेरठ परिसर से डॉ0 प्रताप सिंह, डॉ0 राकेश यादव, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, अभिनव राणा, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts