यूपी कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के नाम पर दी सहमति

 कमेटी की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

लखनऊ।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यूपी में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है।
इस समय सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से अधिक सक्रिय नहीं हैं। वहीं, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक सुर में प्रस्ताव पारित किया और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति दे दी। अब तक पांच राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है।
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्तूबर को आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts