उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

श्रद्धांजलि सभा के बाद कल तक के लिए स्थगित

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन शोक व्यक्त करने के बाद ही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई।
सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने गिरि के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद, ओपी राजभर, कांग्रेस नेता आराधना मिश्र मोना समेत अन्य दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शोक व्यक्त करने के साथ ही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।
23 सितंबर तक चलेगा सत्र
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। 23 सितंबर तक चलने वाले 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारु रुप से चलाने में मदद का अनुरोध किया, लेकिन विपक्ष ने महंगाई व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार घेरने का एलान किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts