बालों की ग्रोथ के लिए पान के पत्तों का करें प्रयोग

पान के पत्तों का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर से लेकर पूजा तक के कामों में किया जाता है, लेकिन क्‍या आपको पता  हैं, कि आप पान के पत्तों का प्रयोग बालों के लिए भी कर सकती हैं।
आप इसके उपयोग से बालों की ग्रोथ से लेकर डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो आइए जानें कि कैसे बालों के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।
सामग्री
5 पान के पत्ते
1 चम्‍मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें।
अब इसे एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें, और पेस्ट तैयार कर लें।
लगाने का तरीका
सबसे पहले बालों को धो कर सुखा लें।
अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
करीब 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
आप इसे हफ्ते में 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।
पान के पत्ते विद तिल का तेल
4 पान केपत्ते
1 चम्‍मच तिल का तेल
2 गुलहड़ की पत्तियां
3 तुलसी के पत्ते
बनाने का तरीका
सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें।
अब इसे एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच तिल का तेल, 2 गुलहड़ की पत्तियां और 3 तुलसी के पत्ते मिक्स कर लें, और पेस्ट तैयार कर लें।
बालों को धो कर आप इस पेस्ट को लगाएं।
पान के पत्तों के फायदे
पान के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो हमारे बालों को झड़ने कम करता है। साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप इससे बने पेस्ट को हफ्ते में 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts