वीरीना फांउडेशन ने नारी सशक्तिकरण दिवस  के रूप में मनाई अपनी वर्षगांठ 

 अगले साल तक 2.5 लाख महिलाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प 

 मेरठ। नारी सशक्तिकरण के रूप में एनीमिया व टीबी ,परिवार नियोजन पर कार्य करने वाली वीरीना फांउडेशन ने अपनी वर्षगांठ अपने मुख्य कार्यायल पर नारीसशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान सामाजिक संस्था के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर शिरकत की। 




 मुख्य कार्यक्रम शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया जहां पर संस्था की महिलाओं ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान संस्था के निदेशक धीरेन्द्र सिंह व उपासना सिंह ने बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस इस दौरान कार्यक्रम में आयी महिलाओं को टीबी , एनीमिया व परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें दवाई के साथ सैनिटरी पैड वितरित किए गये। 

 निदेशक धीरेन्द्र सिंह व उपासना सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था नारी सशक्तिकरण को और मजबूत करने के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने बताया इस बार स्थापना दिवस को नारी सशक्तिकरण  दिवसके रूप में बनाया गया। उन्होंने बताया संस्था ने पिछले एक साल में 92 हजार महिलाओं जागरूक किया है। जिसमें परिवार नियोजन, टीबी, एनीमिया शामिल है। उन्होंने संस्था ने संकल्प लिया है। अगले साल तक 2.5 लाख महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया संस्था मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल व मुरादाबाद मंडल,दिल्ली, आदि में कार्य कर रही है। संस्था का एक सपना है। बेरोजगार महिलाओं को रोजगार परक बनाया जा सके। जिससे वह अपने पैरों पर खडे होकर दूसरी महिलाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत बन सके । इस मौके पर मुख्य सचिव अनुज प्रधान, मैनेजर गौरी शर्मा, लखवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts