प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले गोदाम में आग
100 से अधिक कार्टून जलकर राख
मेरठ। थाना देहलीगेट थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक गोदाम में आग लग गई। फिल्मिस्तान सिनेमा घर के बराबर गली में सप्लीमेंट प्रोटीन बनाने के एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
वहीं करीब 35 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आधे घंटे में आग पर काबू किया। आग लगने से बीस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गोदाम मालिक हरिश ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की कंपनी बॉडी फर्स्ट प्रोटीन का फ्रेंच सप्लाई करते हैं। पांच दिन पहले ही माल मुंबई से आया था। 100 से ज्यादा कार्टून जलकर राख हो गए।
उधर, सीएफओ संतोष राय का कहना है कि बिजली के शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment