गायक.संगीतकार राहुल जैन के विरुद्ध महिला ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का मामला

 कहा . घर बुलाकर किया रेप

मुंबई। बॉलीवुड गायक.संगीतकार राहुल जैन के खिलाफ  एक महिला ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन ओशिवरा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। हालांकि राहुल जैन ने उन पर लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताया है।



ओशिवरा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि जैन ने उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था। इसके बाद जैन ने उसके काम की प्रशंसा की और उसे अपने आवास पर बुलाया और उसे उनके निजी पोशाक स्टाइलिस्ट के रूप में नियुक्त किए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद महिला 11 अगस्त को जैन के फ्लैट पर गई थी। राहुल जैन ने महिला को अपना सामान दिखाने के बहाने अपने साथ अपने बेडरूम में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो जैन ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



राहुल जैन ने कहा मैं इस महिला को नहीं जानता। उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उस महिला की सहयोगी हो सकती है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts