खादी से निर्मित राष्ट्र ध्वज फहरायेंः मुख्य सचिव
प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को दिए निर्देशलखनऊ।
आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने विस्तृत निर्देश जारी किये हैं।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सभी सरकारी, वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा शैक्षणिक संस्थानों में खादी से निर्मित राष्ट्र ध्वज ही फहराये जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार सरकार ने पालिस्टर के झंडे लगाये जाने की अनुमति भी दी है।
मुख्य सचिव ने सभी डीएम को जारी निर्देश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा।
दोपहर बाद सार्वजनिक स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। जिनमें देशभक्तों व अमर बलिदानियों के जीवन संघर्ष को याद किया जायेगा।
सभी समुदायों में एकता, भाईचारे व इंसानियत पर बल दिया जायेगा। स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।
इस दौरान सभी शहरों व गांवों में स्वच्छता अभियान के साथ पार्कों की सजावट की जायेगी। प्रदेशवासियों को सरकार की प्राथमिकताओं व उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की अवधारणा पर काम कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व मंगलदलों द्वारा अमृत मिनी मैराथन का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधा व तिरंगा भेंट किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किये जाने के साथ-साथ लोगों की परंपरागत एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रृंखला भी बनाई जायेगी।
No comments:
Post a Comment