सुभारती संस्कृति विभाग बना प्रदेश का पहला 51 हज़ार तिरंगो का वितरण करने वाला संस्थान


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती संस्कृति विभाग प्रदेश का पहला हर घर तिरंगा अभियान को आरम्भ करने वाला एवं अपने और लोगों के सहयोग से 51 हज़ार तिरंगो का निशुल्क वितरण करने वाला संस्थान बना गया हैl 
मेरठ के ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने सुभारती संस्कृति विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कृति विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल करके एवं भव्य आयोजनो के साथ निशुल्क तिरंगे वितरण करके एक मिसाल क़ायम की है l इसके लिए में सुभारती संस्कृति विभाग को बधाई देता हूँ एवं उनके प्रयास की सराहना करता हूँ l उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य संस्थानो को भी तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए l

सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. विवेक संस्कृति के साथ सोशल मीडिया के लिए संदेश देते हुए ज़िलाधिकारी मेरठ ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्कृति विभाग के निदेशक विवेक संस्कृति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl

सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ विवेक संस्कृति ने कहा कि कोई भी सामाजिक अभियान बिना जनसहभागिता के सफल नही होता। उन्होंने कहा कि सुभारती संस्कृति विभाग प्रतिएक जनउपयोगी अभियान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करता है l ये प्रेरणा हमें हमारे सुभारती परिवार प्रमुख डॉ अतुल कृष्ण जी से प्राप्त होती है।

सुभारती संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में सबसे पहले तिरंगा अभियान की शुरुआत कर 51 हज़ार तिरंगो का वितरण करने पर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जी.के.थपलियाल एवं  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज तथा मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक चौधरी ने सुभारती संस्कृति विभाग को बधाई दी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts