नेशनल हेराल्ड के दफ्तर समेत 14 ठिकाने पर ईडी का छापा

 सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी पूछताछ हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हेराल्ड मामले में देश भर में 14 लोकेशन पर छापेमारी की गई। इसमें नेशनल हेराल्ड का दफ्तर भी शामिल है।
ईडी ने हाल ही में सोनिया गांधी से तीन दिन तक पूछताछ की थी। तीन दिन की पूछताछ में ईडी ने सोनिया से 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। पूछताछ के दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सोनिया गांधी से पूछताछ का सिलसिला 18 जुलाई को शुरू हुआ था। ये सवाल एजेएल के माली हालत खराब होने, कांग्रेस की ओर से 90 करोड़ रुपये के लेन-देन के फैसले से जुड़े थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts